उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को तीरथ सिंह रावत अपने राजनीतिक गुरु और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मिले और चरणस्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया . मुलाकात के बाद रावत ने कहा कि खंडूरी उनके आदर्श और पितातुल्य हैं .
...