⚡शहीद जवान की होने वाली थी शादी, अब घर में पसरा है मातम
By Bhasha
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सली हमले में शहीद वाहन चालक देवकरन देहारी की एक महीने बाद शादी होने वाली थी. परिवार निमंत्रण पत्र वितरण की तैयारी में था लेकिन अब घर में मातम पसरा हुआ है.