छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में आज एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ लगाई. बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री बघेल भी इस आयोजन में शामिल हुए. इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था, समय-सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था.
...