ईडी ने एसीबी, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी और उसके बाद दायर आरोप पत्र के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है, जिसमें चंद्रा द्वारा अर्जित 1.72 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया गया है. अधिकारी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग जांच से पता चला है कि ज्यादातर अचल संपत्ति चंद्रा और उनकी पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी.
...