आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने छठ पूजा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है.
...