केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने रविवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन ‘खरना’ को लेकर शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘खरना’ से छठी मैया के व्रत, उपासना और आराधना की शुरुआत होती है.
...