चेन्नई एयरपोर्ट पर दुबई से आए छह विमान यात्रियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से विग में छिपा कर रखे गए 2.53 करोड़ रुपये का 5.55 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि सोने के अलावा, 24 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्राएं भी जब्त की गईं. मुद्राएं भी विग के नीचे छिपाकर रखी गई थीं.
...