केंद्र सरकार ने सोमवार को चेतावनी दी कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं की तलाश कर रहे लोग फर्जी वेबसाइटों या मोबाइल एप्लिकेशन के झांसे में ना आएं. एक सरकारी अलर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि कई फर्जी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स आवेदकों से डेटा इकट्ठा कर रहे हैं और भारी शुल्क भी वसूल रहे हैं.
...