दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुई कार धमाके की जांच तेज कर दी है. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी.
...