राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी. वहीं, मंगलवार की रात को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण संकट से निपटने के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को कई निर्देश जारी किए है.
...