मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. सुक्खू के पास वित्त, गृह, सामान्य प्रशासन, योजना, कार्मिक एवं अन्य विभाग हैं, जबकि छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान और दो बार के विधायक विक्रमादित्य सिंह को क्रमश: उद्योग और लोक निर्माण विभाग आवंटित किए गए हैं.
...