⚡ संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
By IANS
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। सत्र का पहला फेज 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा फेज 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी दे दी है.