तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को केंद्रीय बजट को बेहद निराशाजनक, दिशाहीन, बेकार और उद्देश्यहीन करार दिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, किसान, आम आदमी, गरीब, कारीगर और कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से निराशाजनक है.
...