बीएमसी के एलटीएमजी सायन अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम एक गर्भवती महिला को बचाने में कामयाब रही जिसका गर्भाशय फट चुका था और उसमें बच्चा मर चुका था. अधिकारियों ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी. उत्तर-पूर्व मुंबई के गोवंडी उपनगर की रहने वाली 38.2 सप्ताह की गर्भवती 29 वर्षीय महिला को हाल ही में अस्पताल ले जाया गया था.
...