⚡भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, दिल जीतने का अनवरत अभियान: PM मोदी
By Bhasha
प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं बल्कि देशवासियों का दिल जीतने वाला अविरल व अनवरत अभियान है और भाजपा की सरकारों का मतलब राष्ट्र निर्माण, सही नीति, साफ नीयत और सटीक निर्णय है.