भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर 'कॉरपोरेट दलाली' और भारतीय धन को विदेशी बैंकों में जमा करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस को 'देश बेचने का ठेकेदार' करार देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश से सवाल किया कि क्या उन्होंने यह जिम्मेदारी ले रखी है? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए राहुल गांधी और जयराम रमेश से सवाल किए.
...