⚡BJP की नई कवायद- SC वोट साधने के लिए 75 हजार बस्तियों और साढ़े 7 हजार हॉस्टल्स में संपर्क अभियान चलाएगी पार्टी
By IANS
अनुसूचित जाति के मतदाताओं के साथ भाजपा के संपर्क को और ज्यादा मजबूत बनाने की कवायद के तहत भाजपा कार्यकर्ता देशभर में अनुसूचित जाति के 75 हजार बस्तियों और 7,500 हॉस्टल्स में जाकर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ संवाद करेंगे.