राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुखौटा है. उन्होंने भाजपा को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी.
...