⚡बिटकॉइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बिटपांडा ने 250 कर्मचारियों की छंटनी की
By IANS
डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी में बेजोड़ गिरावट के बीच बिटकॉइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बिटपांडा ने 250 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. अरबपति उद्यमी पीटर थाइल समर्थित बिटपांडा ने घोषणा की कि वह अपने करीब एक हजार कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 730 करेगी.