उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में सबसे ज्यादा हिंसा हुई है. यहां गुस्साई भीड़ ने दर्जनों ट्रेनों में आग लगा दी और कई शहरों और कस्बों में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है. शुक्रवार को सुबह पांच बजे से शाम के पांच बजे तक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने 60 से अधिक कोचों तथा 10 से अधिक इंजनो में आग लगाई थी.
...