मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक 17 वर्षीय लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके जननांगों को उस लड़की के परिवार ने काट दिया, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था. घटना से नाराज पीड़ित के परिजन ने आरोपी के घर के सामने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना शुक्रवार की रात कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुरशाह गांव में उस समय हुई जब सौरभ कुमार अपनी प्रेमिका के घर में मिला.
...