⚡बिहार के बेतिया में विवाहिता की हत्या, पुलिस ने जमीन खोदकर शव किया बरामद
By IANS
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक महिला का शव बरामद किया. आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.