बिहार में सरकार भले ही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत हो, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बेगूसराय में मंगलवार को हुई बैंक लूट की घटना में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी छापेमारी कर ही रही थी कि लुटेरों ने बुधवार को समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बैंक को निशाना बनाया.
...