बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पंचपकड़ी सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्नान करने के दौरान तालाब के गहरे पानी में डूबने से तीन युवतियों की मौत हो गई. तीनों मृतक एक ही परिवार के बताई जा रही हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुरली गांव में एक साथ छह युवतियां गांव के खेत-खलिहान देखने के लिए निकली थीं.
...