बिहार में सत्तारूढ जनता दल (युनाइटेड) हो या मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों दलों के नेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टरों ने पार्टी में 'सब कुछ' ठीक नहीं होने के संकेत दे दिए. राजद में जहां पोस्टरों में दोनों भाइयों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की तस्वीर को लेकर पार्टी की किरकिरी हुई वहीं जदयू के पोस्टरों में अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह की तस्वीर को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद सफाई देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को सामने आना पड़ा.
...