बिहार (Bihar) में अब हिंसक प्रदर्शन (Protests) करने वालों की खैर नहीं है. दरअसल बिहार की नीतीश सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए हिंसक प्रदर्शन करने वाले लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है. इस संबंध में बिहार पुलिस (Bihar Police) ने एक आदेश जारी कर बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
...