ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक साह की शादी आठ वर्ष पहले जादोपुर थाना क्षेत्र के अवध नगर में मंजू देवी से हुई थी. शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा. इस दौरान अच्छेलाल साह व उसकी साली बेबी देवी के बीच प्रेम हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने चार साल पहले शादी कर ली.
...