बिहार में इस साल विभिन्न नदियों में आई बाढ़ और बारिश से नौनिहालों की भी परेशानी बढ़ गई है. खेतों और सड़कों पर जलजमाव के कारण बच्चों को खेत के मेढ़ों से गुजरकर स्कूल जाना पड़ रहा है. औराई प्रखंड क्षेत्र में ऐसे भी स्कूल हैं,जहां रास्ता नहीं है. स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है.
...