इधर, राहत की बात है कि सोन नदी पर बने इंद्रपुरी बैराज के पास नदी के जलस्तर में कमी देखी जा रही है. यहां सुबह छह बजे सोन नदी का जलस्तर 40,920 क्यूसेक था जो आठ बजे घटकर 35,614 क्यूसेक दर्ज किया गया है. छोटी नदियों के जलस्तर में वृद्धि ने लोगों की परेशानी बढा दी है.
...