बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 सीटों पर मतदान जारी है. भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय गायक-अभिनेता और छपरा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने वोट डाला. वोटिंग के बाद वे अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए और राम मंदिर पर दिए पुराने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर नहीं बन जाऊंगा.
...