बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. कटिहार जिले के अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है और 1967 से ही अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. कोढ़ा और फलका प्रखंडों को समेटे यह विधानसभा क्षेत्र सामाजिक, आर्थिक और ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण रहा है.
...