बिहार के सहरसा जिले में 20 साल उम्र की एक महिला का अपहरण करने के बाद चार पुरुषों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना सोमवार रात की है. महिला अपने एक दोस्त के साथ मोटसाइकिल पर बैठकर किसी की शादी से लौट रही थी. सूनसान सड़क में से महिला को गुजरते देख चार आरोपियों ने अपनी कार को उनकी बाइक के आगे लाकर उनका रास्ता रोका.
...