बिहार के गोपालगंज जिले में एक छोटी सी घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुटों में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते और मुर्गे को लेकर थावे थाना क्षेत्र में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.
...