बिहार में जहरीली शराब पीने से कुल 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 10 गोपालगंज में और 8 पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले में हैं. गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवों मोहम्मदपुर, कुशर और तुहरा टोला में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की.
...