बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों के एक समूह द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद, दो-राष्ट्र सिद्धांत की कल्पना करने वाले और पाकिस्तान के लिए प्रेरणा बने उर्दू कवि अल्लामा मुहम्मद इकबाल की तस्वीर वाला एक पोस्टर हटा दिया गया है. पोस्टर को बीएचयू के उर्दू विभाग के एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था. हालांकि पोस्टर से बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर गायब थी.
...