⚡'भारत बंद’ का दिल्ली में न्यूनतम प्रभाव; मेट्रो, सड़क परिवहन, बाजारों पर कोई असर नहीं
By Bhasha
तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान यूनियनों द्वारा शुक्रवार को आयोजित 12 घंटे के "भारत बंद" का दिल्ली में न्यूनतम असर पड़ा. राजधानी में मेट्रो और सड़क परिवहन सेवाओं के प्रभावित होने की कोई खबर नहीं है, जबकि शहर के प्रमुख बाजार भी खुले रहे.