⚡मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भागलपुर सांसद लड़खड़ाकर गिरे, पैर में लगी चोट
By IANS
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में साथ चल रहे भागलपुर के सांसद अजय मंडल असंतुलित होकर गिर गए. बताया जा रहा है कि उन्हें पैर और कमर में चोट लगी है.