⚡मुंबई में बेस्ट बस सेवाएं फिर शुरू, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल; मिला ये भरोसा
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई में तीन दिनों से जारी बेस्ट (BEST) बस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है, जिससे मुंबईकरों को बड़ी राहत मिली है.