प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे. यह जानकारी बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी. गौरतलब हो कोरोना महामारी के बाद पीएम मोदी की यह पहली यात्रा होगी. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
...