⚡Bangalore: कॉन्ट्रैक्ट किलर को बेटे ने दिए 1 करोड़ रुपये, पिता को मरवाया
By IANS
कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने बेंगलुरु में 71 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है. साथ ही पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में उसके बेटे और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है.