⚡यूपी के हरदोई में केले की खेती ने बदली किसानों की तकदीर, आय हुई दोगुनी
By IANS
केले की फसल के लहलहाते हुए खेत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के किसानों की सूझबूझ की कहानी को बयां करते नजर आते हैं. जी हां, यहां खेती में सूझबूझ और तकनीकी का इस्तेमाल किसानों की किस्मत गढ़ रहा है और उनके लिए कमाई का बेहतर जरिया भी साबित हो रहा है.