एक पुल के ढहने के कारण एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बेली पुल लगाने के साथ वन-वे यातायात के लिए खोल दिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी. यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य सड़क संपर्क मार्ग है.
...