पवन को भागते देख ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अपराध के पीछे संपत्ति विवाद का कारण लग रहा है. एसएसपी ने कहा कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी पवन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है.
...