⚡Assam: पुलिस लॉकअप में कैदी ने की सुसाइड की कोशिश, अस्पताल ले जाते वक्त मौत
By IANS
असम के बोंगाईगांव जिले में एक पुलिस थाने के लॉकअप के शौचालय के अंदर एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही कैदी ने दम तोड़ दिया. एक अधिकारी ने बुधवार को कैदी की मौत की जानकारी दी.