⚡असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया
By IANS
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने मंगलवार को पीपीई किट खरीद मामले में घपले का आरोप लगाने वाले आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया.