केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एनआईईएलआईटी (नेलिट) डिजिटल यूनिवर्सिटी (एनडीयू) प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया. यह प्लेटफॉर्म उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल शिक्षा तक पहुंच को सुलभ बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है. इसके साथ ही उन्होंने पांच नए नेलिट केंद्रों का भी वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया.
...