⚡सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने पूर्वोत्तर की सीमाओं पर सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया
By Bhasha
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को उत्तरी सीमाओं पर सेना की परिचालन संबंधी तैयारियों के साथ-साथ असम, नगालैंड और मणिपुर में सेना के उग्रवाद निरोधक अभियानों की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।