दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने आत्मनिर्भरता और रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 108 वस्तुओं का विदेशों से आयात करने पर रोक लगा दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य मामलों के विभाग (एमडीए) के प्रस्ताव पर 'दूसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची' अधिसूचित करने के लिए मंजूरी दे दी है. अब सूची में दर्ज सभी 108 वस्तुओं की खरीद स्वदेशी स्रोतों से ही की जाएगी.
...