आंध्र प्रदेश के गुंटूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सेकेंड ईयर की कॉलेज छात्रा को सिरफिरे शख्स ने गला घोंटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. खबरों के अनुसार, पीड़िता सेकेंड ईयर की छात्रा थी और आरोपी विष्णुवर्धन रेड्डी उसी कॉलेज में पढ़ रहा था. उसे अनुषा की एक अन्य सहपाठी से दोस्ती नागवार गुजरी और उसने उसे सबक सिखाने का फैसला किया.
...