आंध्र प्रदेश में सुअर पालन करने वाले एक शख्स के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब उसकी मेहनत कमाई से बचाकर रखी गई जमापूंजी को दीमकों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया. यह घटना मंगलवार की है, जब मायलावाराम शहर में रहने वाले 52 वर्षीय सूअल पालन करने वाले बिजिली जमालय्या ने पाया कि दीमक ने लोहे की तिरोजी में रखे उनके 5 लाख रुपए को खा लिया है.
...